PAK vs AUS: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PAK vs AUS

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे में आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीत लिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 26.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

22 साल बाद वनडे सीरीज जीती
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे दो विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा वनडे पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता था। पाकिस्तान ने तीसरा वनडे आठ विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 140 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें जेक फ्रेज मैकगर्क (7), कप्तान जोश इंगलिस (7), कूपर कोनोली (7), मार्कस स्टोइनिस (8), ग्लेन मैक्सवेल (0) और लांस मॉरिस (0) शामिल हैं। मैथ्यू शॉर्ट 22 रन, एरॉन हार्डी 12 रन, शॉन एबॉट 30 रन और एडम जैम्पा 13 रन बनाकर आउट हे। स्पेंसर जॉनसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ ने दो विकेट लिए। मोहम्मद हसनैन को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने 84 रन की ओपनिंग साझेदारी की। शफीक 53 गेंद में 37 रन और सैम अयूब 52 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम 28 रन और मोहम्मद रिजवान 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए, जबकि रिजवान ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। दोनों ने 58 रन की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। लांस मॉरिस ने दो विकेट लिए।

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी