ऑपरेशन प्रहार: झाबुआ पुलिस ने पकड़ी 1.63 करोड़ की अवैध शराब, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर :- सनी डामोर

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के दौरान झाबुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण गुजरात की ओर भेजी जा रही भारी मात्रा में तस्करी की शराब को पकड़ा गया।

रात में चेकिंग के दौरान मिली सफलता

2 दिसंबर की देर रात, झाबुआ कोतवाली क्षेत्र के फूलमाल चौराहे पर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 09 HG 3449, जो इंदौर से गुजरात की ओर जा रहा था, संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी के दौरान पाया गया कि ट्रक में पशुओं के चारे के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां छुपाई गई थीं। पुलिस द्वारा जब सामान हटाया गया तो वाहन में 7470 बल्क लीटर अवैध शराब मिली।

जप्त माल की कुल कीमत 1.63 करोड़ रुपए

शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है। वाहन और अन्य सामग्री सहित कुल जप्ती की कीमत लगभग 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस पूरे प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आगे और भी खुलासे संभव हैं।

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, टीम को मिलेगा पुरस्कार

झाबुआ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में छोटी-बड़ी कार्रवाई मिलाकर यह चौथी बड़ी जप्ती है।उन्होंने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर