भूकंप से तबाह म्यांमार को भारत ने भेजी मेडिकल टीम – ऑपरेशन ब्रह्मा की खास बातें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ऑपरेशन ब्रह्मा

म्यांमार में 28 मार्च 2025 को आए विनाशकारी भूकंप के तुरंत बाद, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत त्वरित मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।

तेजी से कार्रवाई

  • विशेष चिकित्सा दल की तैनाती: शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय मेडिकल टीम, लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में, म्यांमार के लिए रवाना हो रही है।
  • उन्नत चिकित्सा सुविधाएं: इस टीम के साथ आपातकालीन दवाएं, सर्जिकल उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री भेजी जा रही है।
  • 60-बेड मेडिकल यूनिट: भारतीय सेना आपदा प्रभावित क्षेत्र में एक अस्थायी अस्पताल स्थापित करेगी, जहाँ घायलों का इलाज किया जाएगा।
ऑपरेशन ब्रह्मा

भारत की मानवीय प्रतिबद्धता

यह पहल भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को दर्शाती है। भारतीय सेना मित्र राष्ट्रों के साथ मुश्किल घड़ी में खड़ी है, जो भारत के प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (फर्स्ट रेस्पॉन्डर) होने के संकल्प को पुष्ट करता है।

समन्वय एवं सहयोग

इस अभियान को भारतीय विदेश मंत्रालय और म्यांमार सरकार के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है।

Ye Bhi Pade – Goldman Sachs ने HAL और Zomato में भारी निवेश किया – क्या ये शेयर अभी भी खरीदने लायक हैं?

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली