जन्माष्टमी पर घर बैठे करें श्रीकृष्ण के दर्शन: वृंदावन, मथुरा और द्वारका के गर्भगृह का वर्चुअल अनुभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में भव्य सजावट और उत्सव का माहौल रहेगा। इस बार भक्तों के लिए एक खास अवसर होगा — घर बैठे ही देश के तीन प्रमुख कृष्ण मंदिरों के गर्भगृह में वर्चुअल प्रवेश और पूजन का अनुभव।

ये तीन मंदिर होंगे वर्चुअल दर्शन के लिए उपलब्ध:

  • बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा
  • द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात

आम दिनों में और खासकर जन्माष्टमी के अवसर पर इन मंदिरों में भारी भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो भक्तों को भगवान की एक झलक पाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है।

इस विशेष डिजिटल इंटरैक्टिव के जरिए आप घर बैठे मंदिर के गर्भगृह का दृश्य देख सकेंगे, श्रीकृष्ण के विग्रह के दर्शन कर पाएंगे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकेंगे। भक्त जल, फूल-तुलसी और प्रसाद अर्पित कर सकते हैं और फिर मंदिर की पूरी आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

इस जन्माष्टमी, बिना भीड़ और लंबी कतारों के, घर बैठे ही द्वारकाधीश, बांके बिहारी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा, दर्शन और आरती का दिव्य अनुभव लें।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित