MP में देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3,51,111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा राम पथ गमन के जिलों में किया जा रहा दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन

Report: Aakash sen

भोपाल। श्रीरामंचद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग, द्वारा देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर 1 नवंबर, 2025, विक्रम संवत् – 2082, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर सायं-6.30 बजे से दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर एमपी के संस्कृति धर्मस्व और पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि इस बार एक नवंबर बेहद खास रहने वाला है … प्रदेश के स्थापना दिवस के साथ ही … इस दिन देव प्रबोधिनी एकादशी भी है … इस उपलक्ष्य में प्रदेश के श्री राम पथ गमन के पवित्र 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपने कंठ माधुर्य से जनमानस का मन मोह लेंगे। संस्कृति विभाग और श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में किया जा रहा है। समस्त जिलों में यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। शहडोल के सीतामढ़ी(गंधिया) में यह आयोजन 5 नवंबर, 2025 को किया जाएगा।
संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामंचद्र जी के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा। अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में रामघाट पर माँ नर्मदा के पुण्य तट पर 51,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। माँ नर्मदा उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 7 पुरोहित माँ नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर के मनीष अग्रवाल भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह सतना जिले के चित्रकूट स्थित राघव प्रयाग घाट पर 1,11,111 दीप प्रज्वलन किए जाएंगे। चित्रकूट के पावन घाट पर 15 पंडितों द्वारा माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर के “विभोर” इंडियन फ्यूजन बैंड द्वारा श्रीरामचंद्र केंद्रित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। चित्रकूट के पंचवटी घाट पर 21 हजार दीप प्रज्वलन के साथ ही माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर बालाघाट की मुस्कान चौरसिया भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी।
उन्होंने कहा कि मां शारदा देवी की नगरी मैहर में आल्हा तलैया के पुण्य तट पर 51000 दीप प्रज्वलित होंगे, साथ ही 7 पंडितों द्वारा माँ शारदा की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर की साक्षी पटेरिया एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। नर्मदापुरम् के सेठानी घाट पर 51000 दीप आराधना के साथ 7 पंडितों द्वारा माँ नर्मदा की महाआरती की जाएगी। कल-कल बहती माँ नर्मदा की अलौलिक धारा के प्रेम में डूबे श्रद्धालुओं को भोपाल के दीप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्रीराम भजनों में अवधी और मध्यप्रदेश के लोकांचलों में रचे-बसे गीतों की मिठास से सराबोर कर देंगे। दीपोत्सर्ग के कार्यक्रम में कटनी के कटायेघाट पर 15,000 दीप प्रज्वलन एवं 5 पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर नर्मदापुरम् के नमन तिवारी एवं साथी लोकगीतों एवं भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि पन्ना के धरम सागर तालाब के तट पर 11 हजार दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती की जाएगी। इस पावन अवसर पन्ना की वेदिका मिश्रा एवं साथी कलाकार अपने भजनों से इस धार्मिक, सांस्कृातिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानन में भक्ति के रस घोल दिए। उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर प्रांगण में 31,000 दीप अर्पण किए जाएंगे तो पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर कटनी के सत्यम आरख एवं साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। शहडोल के श्रीरामचंद्र पथ गमन स्थल सीतामढ़ी(गंधिया) में 5 नवंबर को 11,000 दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रीरामचंद्र और माता सीता की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर उमरिया की बबली यादव एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और