,

Omkareshwar: ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, प्रशासन के सामने व्यवस्थाएं संभालना बना चुनौती

Report by: Lalit Dubey, Edit by: Priyanshi Soni

Omkareshwar: ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के चलते प्रशासन के सामने व्यवस्थाएं सुचारू रखना बड़ी चुनौती बन गया है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज राय के निर्देश पर प्रशासन लगातार व्यवस्थाएं सुधारने में जुटा है, लेकिन ओंकारेश्वर की भौगोलिक स्थिति के कारण कार्य करना आसान नहीं हो पा रहा है।

Omkareshwar: भीड़ नियंत्रण के लिए फ्री प्रोटोकॉल बंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फ्री प्रोटोकॉल व्यवस्था बंद कर दी है और 300 रुपये की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली लागू की गई है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा प्रोटोकॉल के नाम पर व्यवस्थाएं बिगाड़ने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है।

व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, सराहना के साथ दिए गए सुधार के सुझाव

स्वदेश न्यूज़ संवाददाता ललित दुबे से बातचीत में पंडित निलेश पुरोहित ने वर्तमान व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक प्रयासों की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं और बेहतर किए जाने को लेकर अहम सुझाव भी दिए।

प्रोटोकॉल अधिकारी पर गंभीर आरोप, पक्ष नहीं आ सका सामने

इस बीच प्रबंध ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने प्रोटोकॉल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इस विषय में दोनों पक्षों से चर्चा नहीं हो सकी, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर श्रद्धालु

वर्तमान में ओंकारेश्वर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…