ओडिशा: चंद्रग्रहण के दिन नॉन-वेज बनाने पर बवाल, भीड़ ने घर में घुसकर परिवार को पीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिंगराज थाना क्षेत्र के नागेश्वर टांगी इलाके में रविवार रात चंद्रग्रहण के दौरान मांसाहारी भोजन पकाने को लेकर हिंसक घटना सामने आई। लगभग 10 से 15 युवकों की भीड़ ने एक परिवार के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और परिजनों को पीटकर घायल कर दिया।

“तर्कवादी” कहकर किया निशाना

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे अपने घर में चिकन बिरयानी और मछली पका रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें “धर्मविरोधी” और “तर्कवादी” कहकर निशाना बनाया। हमलावर युवकों का आरोप था कि परिवार धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं करता।

दरवाजा तोड़कर किया हमला

गवाहों के मुताबिक, हमलावरों ने घर का दरवाजा और खिड़कियां तोड़ दीं। घर में घुसकर उन्होंने महिलाओं के कपड़े फाड़े और पुरुषों को डंडों से पीटा। इस हमले से परिवार के कई सदस्य घायल हो गए और घर के सामान को भी नुकसान पहुंचा।

इलाके में फैली दहशत

घटना के दौरान आसपास के लोग हस्तक्षेप करने से डर गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर लिंगराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में