NTPC: अंबा प्रसाद के गंभीर आरोप, NTPC के पैसों से विधायक आवास रिपेयर कराने का आरोप, PIL करेंगीं दायर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NTPC BARKAGAON

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास

NTPC बड़कागांव: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बुधवार को हुडहुडू आवास में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर NTPC तथा बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “NTPC बड़कागांव की जनता को लूट रही है, और अब जनता के पैसों से बड़कागांव विधायक के पतरातु स्थित आवास का रिपेयर कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, उसी परिसर में एक पब्लिक टॉयलेट का भी निर्माण NTPC द्वारा करवाया जा रहा है।

NTPC- एक ईंट भी नहीं लगने दूंगी: अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद ने इस निर्माण को पूरी तरह अवैध बताते हुए चुनौती दी कि वह “एक ईंट भी नहीं लगने देंगी”, चाहे इसके लिए उन्हें धरना–प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि NTPC की इस कार्रवाई के खिलाफ वह PIL दायर करने पर भी विचार कर रही हैं।

PIL दायर करने की तैयारी

दूसरी ओर, फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह इलाज हेतु दिल्ली में हैं, और अंबा प्रसाद के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। विधायक के अनुसार, “NTPC जहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कर रही है, वह स्थान मेरा जनता दरबार है। वहां रोज़ाना लोगों का आना-जाना होता है, इसलिए कार्यालय के रिपेयर और पब्लिक टॉयलेट का निर्माण आवश्यक है और यह सार्वजनिक उपयोग हेतु है। इस मुद्दे को लेकर बड़कागांव की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है, और आने वाले दिनों में विवाद और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG