नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने एलपीजी के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और अन्य सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होगी। नई दरें 8 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी।
किसे कितना देना होगा?
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 500 की बजाय 550 रुपये में मिलेगा। वहीं, सामान्य उपभोक्ताओं को अब 803 की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे।

मंत्री ने क्या कहा?
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि स्थायी नहीं है। सरकार हर 2-3 हफ्ते में समीक्षा करेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए बदलाव संभव है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी से आम लोगों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। यह निर्णय सरकारी तेल कंपनियों को हुए 43,000 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई के लिए लिया गया है।
#WATCH | Delhi | Union Minister for Petroleum and Natural Gas, Hardeep Singh Puri says, "The price per cylinder of LPG will increase by Rs 50. From 500, it will go up to 550 (for PMUY beneficiaries) and for others it will go up from Rs 803 to Rs 853. This is a step which we will… pic.twitter.com/frFfC3qr5h
— ANI (@ANI) April 7, 2025
उज्ज्वला योजना पर असर
इस फैसले का असर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ेगा। योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, लेकिन अब उन्हें भी रसोई गैस के लिए 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
कब लागू होंगे नए रेट?
सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल की दरों में भी की गई बढ़ोतरी भी इसी समय प्रभाव में आ जाएगी।
राशिफल 08 अप्रैल 2025: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए कब मिलेगा शुभ समय, कहाँ रखें सावधानी





