,

न जवान और न हथियार कैसे लड़ें आतंकियों से: पाकिस्तान

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पुलिस कंगाली और बदहाली में बसर कर रही है। उसके पास आतंकवाद से लड़ने के लिए न तो हथियार हैं और न ही जवान। ऐसे में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान ने एक बैठक के दौरान सांसदों को सूचित किया कि आतंकवादियों का प्रभाव इतना बढ़ चुका है कि मुख्यमंत्री, गवर्नर और खुद पुलिस प्रमुख के गृह जिले का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा उनके कब्जे में है। बैठक में पुलिस प्रमुख ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 4000 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से 35 प्रतिशत अफगान नागरिक हैं।

4000 आतंकवादी सक्रिय

साथ ही, प्रांत में 188 छोटे-बड़े आतंकवादी संगठन मौजूद हैं, जो लगातार अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकवादी रात के समय खुलेआम सड़कों पर चेकिंग करते हैं, जबकि पुलिस चौकियों को खाली करने पर मजबूर हो जाती है। पुलिस के पास इतने संसाधन और क्षमता नहीं है कि वह इन हमलों का सामना कर सके। पुलिस प्रमुख ने स्वीकार किया कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं कर पाती और आतंकवादी इस दौरान सक्रिय रहते हैं। कुलाची और डेरा इस्माइल खान जिले जैसे क्षेत्रों में स्थिति विशेष रूप से खराब है। डेरा इस्माइल खान जिले का 30 प्रतिशत हिस्सा आतंकवादियों के कब्जे में है।

डेरा इस्माइल खान जिले का 30 प्रतिशत हिस्सा आतंकवादियों के कब्जे में

यह क्षेत्र मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर, गवर्नर फैसल करीम कुंडी और पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान का गृह जिला भी है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह समस्या इतनी बड़ी हो चुकी है कि इसे केवल पुलिस के दम पर हल नहीं किया जा सकता। अन्य सुरक्षा एजेंसियां, जिनमें सेना भी शामिल है, इस पर कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवादी दिन के समय छिप जाते हैं और रात को अपनी गतिविधियां बढ़ा देते हैं। बैठक के दौरान सांसदों ने सवाल उठाया कि जब आतंकवादी रात में सक्रिय रहते हैं, तो पुलिस चौकियों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई जाती। इस पर पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और चौकियों पर लगातार होने वाले हमलों से निपटने की क्षमता भी सीमित है। सांसदों को अगले सप्ताह बंद कमरे में पेशावर कोर कमांडर और फ्रंटियर कोर के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की