इस गांव में कोई नहीं बनना चाहता सरपंच वजह जानकार उड़ जाएगें होश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्रामीण इलाकों में सरपंच बनना हर किसी का सपना होता है। हर कोई अपने जीवन में गांव का मुखिया बनने के सपने जरूर देखता है। क्योंकि गांव में सरपंच को अच्छी नजर से देखते है, लोग जी हूजूरी करते है, सरपंच का अलग ही रूतबा होता है। कई जगहों पर सरपंच को प्रधान तक कहते है। लेकिन तब क्या हो जब गांव का कोई भी सदस्य सरपंच बनना ही नहीं चाहता। जनता का साथ होने के बावजूद भी कोई भी सरपंच की दावेदारी नहीं कर रहा। ऐसा ही एक गांव है भटगांव। छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांव भटगांव में लोग सरपंच बनना ही नहीं चाहते। सरपंच न बनने की एक अलग ही कहानी है।

सरपंच की हो जाती है मौत
बता दें कि इस गांव में 2012 से लेकर 2024 तक सरपंचों के साथ बड़ा अजीब वाक्या हुआ है। दरअसल इन 10 सालों में जनता ने 5 सरपंच को चुना था। जिनमें 4 सरपंचों की मौत हो गई और एक सरपंच को धारा 40 के चलते पद गवाना पड़ा। जब भी सरपंच चुनकर आता तो कुछ ही समय में किसी कारणवश उसकी मौत हो जाती ऐसा ही लगातार 4 सरपंचों के साथ हुआ। जिसके चलते गांव वालों के अंदर डर बैठ गया है। वह सोचते है कि सरपंच की कुर्सी पर जादू-टोटका है, जिसके कोई भी सरपंच टिक नहीं पाता और उसकी मौत हो जाती है। यही कारण है कि अब कोई भी सरपंच के पद पर बैठना नहीं चाहता।

अभी तक इन सरपंचों की हुई मौत
2020 से 2025 तक के लिए हुए चुनाव में यहां की जनता ने अजमेर सिंह को सरपंच चुना, लेकिन सिर्फ 2 साल बाद उनकी बीमारी से मौत हो गई। सरपंच की मौत के बाद उप चुनाव हुए उप चुनाव में जीतकर आए बोधन ध्रुव की भी कुछ महीने बाद मौत हो गई। वहीं 2010 से 2015 के लिए हुए चुनाव में झनकराम देवदास सरपंच बने, लेकिन महज 30 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई। उनकी जगह पर गिरवर देवदास सरपंच पद पर आशीन हुए, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। अब हालात ये हैं कि सरपंच बनने से लोग डरते हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित