New Delhi नीतीश कुमार का दिल्ली में ‘पावर पैक्ड’ लैंडिंग; बोले- ’20 साल बिहार में रहे, अब यहाँ भी काम करेंगे’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New Delhi

New Delhi बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार शाम दिल्ली पहुँचने के बाद, उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं। MLC पद से इस्तीफे और मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने की अटकलों के बीच, नीतीश कुमार ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुँचकर मीडिया को अपना पहला बयान दिया।

New Delhi “अब यहाँ (दिल्ली) भी काम करेंगे…”

दिल्ली पहुँचने पर नीतीश कुमार के साथ उनके करीबी सहयोगी संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे। अपने आवास के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने संक्षिप्त लेकिन बेहद अहम बयान दिया:

“20 साल तक वहाँ (बिहार) में रहे हैं। अब यहाँ (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहाँ।”

नीतीश कुमार का यह बयान साफ़ संकेत है कि वह अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं।

New Delhi कल लेंगे राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार शुक्रवार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। हाल ही में उन्होंने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह कन्फर्म हो गया था कि वह अब संसद के उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में लौटना देश की सियासत के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

New Delhi बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ और बेटे निशांत की एंट्री

उधर, पटना में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री विजय चौधरी ने साफ़ किया कि बिहार में सरकार NDA की ही रहेगी और वह ‘नीतीश मॉडल’ पर ही आगे बढ़ेगी।

“बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा। पिछले 20 सालों में बिहार ने जो ऊँचाई हासिल की है, दूसरे प्रदेश भी उसका अनुसरण करते हैं। हमें नीतीश कुमार की विरासत को लेकर ही चलना है।”

इसके साथ ही, विजय चौधरी ने यह भी पुष्टि की कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर पार्टी (JDU) में शामिल हो चुके हैं। इस घोषणा ने बिहार की राजनीति में भविष्य के नेतृत्व को लेकर नए कयासों को जन्म दे दिया है।

New Delhi लंबे समय बाद केंद्र में वापसी

आपको बता दें कि साल 2005 से ही नीतीश कुमार (बीच में 9 महीने का जीतन राम मांझी का कार्यकाल छोड़कर) लगातार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। वह बिहार के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले नेता हैं। अब, एक लंबे अरसे के बाद वह केंद्र की राजनीति में वापस आ रहे हैं, जहाँ उन्होंने पहले भी रेल मंत्री और कृषि मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं।

Read this: Raisen प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन डेयरी विभाग का लगेगा, स्टॉल, मिलेगी जानकारी

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से

Gas Supply Crisis : मसूरी में गैस संकट पर हंगामा, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Gas Supply Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन,

Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थानीय

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने

Gold Silver के दाम में गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹9000 सस्ती

Gold Silver: 9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में

Karnataka2ndPUCResult 2026 आज जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Karnataka2ndPUCResult : बेंगलुरु: Karnataka School Examination and Assessment Board आज 9 अप्रैल

Rural Healthcare Crisis: गरियाबंद के फिंगेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था, डॉक्टर नदारद होने से मरीजों में आक्रोश

Rural Healthcare Crisis: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में