इटावा कथावाचक कांड में नया मोड़: मुकुटमणि पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस का कार्रवाई तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इटावा (उत्तर प्रदेश) – इटावा जिले में चल रहे कथावाचक विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर कथावाचक मुकुटमणि की पिटाई मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं अब कथावाचक पर छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है और अब तक पुलिस पर हमले की साजिश में 19 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।


कथावाचक को बुलाने वाली महिलाओं ने ही लगाए आरोप

जिस परिवार ने मुकुटमणि को कथा के लिए आमंत्रित किया था, उसी परिवार की महिलाओं ने अब कथावाचक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि कथावाचकों को ना तो भागवत कथा का शास्त्र सम्मत तरीका आता था, और ना ही वे पूजा विधियों से परिचित थे। इसके बजाय कथावाचक महिलाओं से अश्लील हरकतें और छेड़खानी की कोशिश कर रहे थे।


22 जून की रात की घटना से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि 22 जून की रात कथावाचक की गांव में पिटाई हुई थी। पहले यह एकतरफा हिंसा का मामला प्रतीत हुआ, लेकिन अब सामने आ रहे दूसरे पक्ष के आरोपों ने मामले को पूरी तरह पलट दिया है।


FIR और पुलिस ऐक्शन

  • कथावाचक की पिटाई मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
  • 26 जून को पुलिस पर हमले और भीड़ द्वारा बवाल करने की कोशिश में 19 अन्य को हिरासत में लिया गया है।
  • अब कथावाचकों के खिलाफ महिलाओं की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

अहीर रेजीमेंट संगठन का प्रदर्शन

इस मामले ने सामाजिक तनाव का रूप भी ले लिया है। कथावाचक पक्ष से जुड़े अहीर रेजीमेंट संगठन के सैकड़ों लोग गांव की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारी बैरीकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ गए


आगरा-कानपुर हाईवे रहा जाम

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। एक पुलिस वाहन को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।


राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज

इस संवेदनशील मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। उन्होंने कथावाचक टीम पर पहले से आरोप लगाने वालों की बातों को समर्थन देने के संकेत भी दिए।


इटावा में कथावाचक से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन अब कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चों पर गंभीर विवाद में बदल चुका है। जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा का सवाल है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक भावनाओं और सामाजिक तनाव को संभालना भी बड़ी चुनौती बन चुका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा