दिल्ली बम ब्लास्ट केस में नया खुलासा: संदिग्ध दो कारों से पहुंचे थे, लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट्स की तलाश तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्ध एक नहीं, बल्कि दो कारों से घटनास्थल तक पहुंचे थे। इन कारों में से एक लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट्स बताई जा रही है। इसी कार की अब दिल्ली पुलिस को तलाश है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके के एक पते पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी का नंबर DL10CK0458 बताया गया है, जिसे 22 नवंबर 2017 को खरीदा गया था। इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस के साथ-साथ यूपी और हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के सभी पुलिस थानों, चौकियों और बॉर्डर चेकपोस्टों पर इस लाल रंग की कार को खोजने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस की पांच टीमें लगी तलाश में
दिल्ली पुलिस की पांच विशेष टीमें इस संदिग्ध कार की तलाश में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि यह कार संदिग्ध आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई थी। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटनास्थल से यह कार कहां गई और किस दिशा में आगे बढ़ी।

डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज पर जांच एजेंसियों की नजर
इस बीच, पुलिस को डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। बरामद सामान में एक कीपैड मोबाइल, चाकू और लैपटॉप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस और जम्मू पुलिस ने मंगलवार को डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन के पिता के घर भी तलाशी ली थी। हालांकि पिता के घर से कुछ विशेष नहीं मिला, लेकिन परवेज के बंद मकान से टीम को कई अहम सुराग मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. परवेज, डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल आपस में ऑनलाइन संपर्क में रहते थे। बताया जा रहा है कि डॉ. मुजम्मिल ने पहले शाहीन और फिर परवेज को कट्टरपंथ की राह पर धकेला था। तीनों पिछले दो से तीन वर्षों से किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश में शामिल थे और उन्होंने कई स्थानों की रेकी भी की थी।

डॉ. परवेज के घर के बाहर जो गाड़ी मिली है, वह सहारनपुर से खरीदी गई थी। फिलहाल जांच एजेंसियां सभी बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि धमाके से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

EDIT BY: PRIYANSHI SONI Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…. 12000 बीघा जमीन कब्जाने के

MP: Top 10 News

MP: टॉप 10 न्यूज, जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ग्वालियर

Horoscope: 11-02-26

Horoscope: जानिए आज का राशिफल.. मेष राशि – आज का राशिफल आज

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम