,

Netaji Express Turtle Rescue: ऑपरेशन विलेप के तहत 311 लावारिस कछुआ बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Netaji Express Turtle Rescue

रिपोर्ट: रमण किशोर चौबे

Netaji Express Turtle Rescue: रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 311 कछुओं को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन विलेप के तहत देर रात गाड़ी संख्या 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस में की गई।

Netaji Express Turtle Rescue: नेताजी एक्सप्रेस में लावारिस हालत में मिले कछुए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक संजीव कुमार, निरीक्षण प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने ट्रेन की नियमित जांच के दौरान एक लावारिस खेप को संदिग्ध अवस्था में पाया। जांच करने पर उसमें कुल 311 जीवित कछुए मिले, जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद कछुए लावारिस हालत में थे और उनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3,11,000 रुपये आंकी गई है।

Read Also: Murena : आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, 7 तस्कर दबोचे गए

Netaji Express Turtle Rescue: वन विभाग को सौंपे गए कछुए

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को सभी कछुए सुरक्षित अवस्था में सौंप दिए गए, ताकि उनका उचित संरक्षण और देखभाल की जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि ऑपरेशन विलेप के तहत वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को