Report: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain
Nava Raipur Film City: छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन फिल्म सिटी में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
Nava Raipur Film City: मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल के रूप में
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फिल्म सिटी परिसर में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, इलाके में तनाव
घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Nava Raipur Film City: पुलिस ने शुरू की जांच
अभनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur News: 3 साल से अलग रहे पति-पत्नी का रिश्ता महिला थाना काउंसलिंग से सुलझा
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।





