नरहरपुर: साईमुंडा में 3 हाथियों का आतंक, खेतों की रबी फसल रौंदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narharpur: Terror of 3 elephants in Saimunda, Rabi crops in the fields crushed

रिपोर्टर: चन्द्रभान साहू | स्थान: नरहरपुर (साईमुंडा)

नरहरपुर।
कांकेर जिले की अंतिम सीमावर्ती गांव साईमुंडा, जो कि सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र से सटा हुआ है, वहां बुधवार रात को तीन हाथियों के झुंड ने पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने ग्रामीण लालेश नेताम के खेतों में लगी रबी की धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन हाथियों का दल इन दिनों क्षेत्र में सक्रिय है, जो लगातार इधर-उधर घूमते हुए खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार की रात को यह दल सीधा साईमुंडा गांव में घुस आया और लहलहाती फसलों को चट कर दिया।

ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल
इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसान बेहद चिंतित और भयभीत हैं। उन्हें फसलों के साथ-साथ अपनी जान-माल की भी चिंता सताने लगी है। खेतों के पास बसे कई ग्रामीणों ने रातभर जागकर निगरानी की, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

वन विभाग ने की मुनादी, सतर्क रहने की अपील
साईमुंडा बीट के वनरक्षक विजय नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद गांव में मुनादी कराई जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और रात में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

पिछले साल भी मचाया था भारी नुकसान
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में भी 10 हाथियों के झुंड ने साईमुंडा गांव में भारी तबाही मचाई थी। तब इन हाथियों ने किसानों की फसलों को तहस-नहस करने के साथ खेतों में लगे सोलर पंप उखाड़ फेंके थे, और एक किसान के खेत में बने मकान को भी पूरी तरह उजाड़ दिया था।

वन विभाग की सक्रियता के बावजूद हर साल दोहराई जा रही यह स्थिति, ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। किसान सरकार से मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8