Narayanpur Naxal Surrender: नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 11 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का ऐलान किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन माओवादियों ने सरकारी पुनर्वास नीति, लगातार सर्चिंग अभियान, संगठन के भीतर बढ़ते मतभेद, जंगलों में कठिन जीवन और विकास कार्यों के असर से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

Narayanpur Naxal Surrender: जनवरी 2025 से अब तक का सरेंडर का आंकड़ा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
इन आत्मसमर्पणों में शामिल हैं.
इनामी कैडर नक्सली
महिला माओवादी
स्थानीय मिलिशिया सदस्य
एरिया कमेटी और प्लाटून स्तर के कैडर
अलग-अलग तिथियों में हुए इन आत्मसमर्पणों के पीछे मुख्य कारण रहे—
सुरक्षा बलों का लगातार दबाव
जंगलों में भोजन, इलाज और सुरक्षा की कमी
संगठन के भीतर शोषण और भेदभाव
सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति
शिक्षा, रोजगार और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा
Narayanpur Naxal Surrender: पुलिस का फोकस
पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही, नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवाद, पुनर्वास और सामाजिक योजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी माओवादियों के आत्मसमर्पण की संभावना है, जिससे जिले में शांति और विकास का रास्ता और मजबूत होगा।





