,

मुजफ्फरनगर: मार्कशीट लेने पहुंची छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, धमकाने का भी आरोप; स्कूल सील

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand shrivastva

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िले में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने और उसे धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

क्या है मामला?

यह घटना मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे स्थित जमन पब्लिक स्कूल की है। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9वीं की एक 16 वर्षीय छात्रा जब अपनी मार्कशीट लेने स्कूल पहुंची तो वहां मौजूद शिक्षक शहजाद उर्फ समीर ने कथित रूप से उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन और क्षेत्रीय राजनीतिक कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और IPC की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। साथ ही जिला प्रशासन ने स्कूल की मान्यता की जांच शुरू करते हुए उसे सील कर दिया है।

स्कूल पर लगे फर्जीवाड़े के आरोप

बीजेपी के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने आरोप लगाया कि स्कूल को केवल आठवीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त थी, फिर भी वहां 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही थीं। साथ ही स्कूल के तहखाने से कई फर्जी दस्तावेज, टीसी और मार्कशीट बरामद की गईं। आरोप है कि स्कूल का प्रबंधन बिना वैध अनुमति के शिक्षण और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में फर्जीवाड़ा कर रहा था।

उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला राज्य प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है और यदि दस्तावेज फर्जी पाए गए तो बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन की स्थिति

बुढ़ाना क्षेत्र के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध उचित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। साथ ही स्कूल की पूरी कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी और एसडीएम ने संयुक्त रूप से स्कूल को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की