Report: Anuj saini
Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Muzaffarnagar परचून की दुकान गई थी नाबालिग
घटना बीती 16 मार्च की शाम की है। जानकारी के अनुसार, कश्यप समाज की एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी गांव में ही स्थित एक परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ विशेष समुदाय के युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर पहुंचकर जब अपने भाइयों को आपबीती सुनाई, तो वे विरोध दर्ज कराने आरोपियों के पास पहुंचे।
Muzaffarnagar लाठी-डंडों से हमला, भाई लहूलुहान
विरोध करने पर आरोपियों ने कानून हाथ में लेते हुए पीड़ित किशोरी के दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव में उनका परिवार अल्पसंख्यक (अकेला परिवार) के रूप में रहता है, जिसके कारण आए दिन उन्हें प्रताड़ित करने और झगड़ने की कोशिश की जाती है।
Muzaffarnagar पुलिस का ‘तगड़ा’ एक्शन: 3 गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुढ़ाना पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पीड़ित परिवार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने दबिश देकर तीन नामजद आरोपियों—आसिफ़, नुंना और नूरहसन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रशासन का रुख: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियातन नजर रखी जा रही है ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।





