MungeliNews: मुंगेली में भैंस ने दिया सफेद रंग की पाड़िया को जन्म, देखने उमड़ी भीड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mungeli-white-buffalo-calf-born-bhalukhondra-lormi

रिपोर्ट-सुधेश पांडेय

MungeliNews: मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालूखोंड्रा में उस समय लोगों में हैरानी और कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक भैंस ने पूरी तरह सफेद रंग की पाड़िया को जन्म दिया। आमतौर पर काले रंग की पाड़िया देखने को मिलती है, ऐसे में सफेद रंग की पाड़िया का जन्म होना दुर्लभ माना जा रहा है।

जन्म के बाद से ही पाड़िया पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। गांव में लोग बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंच रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार भैंस की सफेद पाड़िया देखी है। कई ग्रामीण इसे शुभ संकेत मान रहे हैं और इसे देखने को लेकर गांव में खास उत्साह नजर आ रहा है।

MungeliNews: पशु चिकित्सकों ने बताई वजह

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि सफेद रंग की पाड़िया का जन्म आनुवंशिक कारणों यानी जेनेटिक वैरिएशन की वजह से हो सकता है। इसमें किसी तरह की बीमारी या खतरे की बात नहीं है। फिलहाल भैंस और पाड़िया दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पशुपालक राकेश तिवारी ने बताया कि इस तरह की पाड़िया उन्होंने पहली बार देखी है और पूरे गांव में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन