Reporter: Suyash Pandey, Edit By: Mohit Jain
Mungeli District Tiger News: मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। रिजर्व क्षेत्र में दो बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई है।
Mungeli District Tiger News: दो टाइगरों के बीच हुआ जबरदस्त संघर्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानकमार टाइगर रिजर्व के वन ग्राम जल्दा और सिंहावल के बीच दो टाइगरों के बीच तीव्र संघर्ष हुआ। इस संघर्ष के दौरान एक टाइगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ATR प्रबंधन कर रहा पोस्टमार्टम
मृत टाइगर का पोस्टमार्टम अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Mungeli District Tiger News: मुख्य वन संरक्षक ने की घटना की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री अरुण पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि यह मामला टाइगरों के आपसी क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

यह कबर भी पढ़ें: Sukma Republic Day: लाल आतंक पर भारी पड़ा लोकतंत्र – सुकमा के 10 दुर्गम गांवों में पहली बार फहराया तिरंगा
वन विभाग जांच में जुटा
घटना के बाद से वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य वन्य जीव या मानव को कोई खतरा न हो।





