इंदौर के होटल में मुंबई के युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी थी वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: छोटी ग्वालटोली इलाके के उदय पैलेस होटल में मुंबई के 30 वर्षीय युवक वैभव मूलचंदानी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। महिला मित्र ने उनकी खोजबीन के बाद होटल स्टाफ को सूचना दी। रूम अंदर से लॉक था, जिसे पुलिस की मौजूदगी में खोला गया तो वैभव का शव देखा गया।

पुलिस के अनुसार, वैभव मार्च में अपनी बीपीओ जॉब खो चुके थे और तब से मानसिक दबाव में थे। वह माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। परिवार में वैभव अकेले बेटे थे और उनके पिता मुंबई में एक स्टोर में काम करते हैं।

वैभव कुछ समय पहले अपनी महिला मित्र के साथ बीपीओ में काम करते थे। महिला मित्र की जॉब गुजरात चली गई थी, लेकिन मां की तबीयत खराब होने के कारण वह इंदौर लौट आई। महिला मित्र के कहने पर वैभव भी इंदौर आए थे।

मंगलवार को वैभव ने अपने मोबाइल पर महिला मित्र को आर्थिक परेशानियों के बारे में बताया था। होटल का किराया भी वह चुका नहीं पा रहे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। महिला मित्र ने लगातार कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने वैभव का मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए सुसाइड नोट की खोज कर रही है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित