MS Dhoni बोले भारतीय टीम सबसे खतरनाक, पर ‘ओस’ से बचकर रहना होगा!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MS Dhoni

MS Dhoni: टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को मैदान के बाहरी हालात, खासकर ओस को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। धोनी ने साफ तौर पर कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए उम्र कभी भी चयन का पैमाना नहीं होनी चाहिए।

MS Dhoni: यह टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक

एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू द्वारा साझा किए गए वीडियो में धोनी कहते दिखे कि वर्तमान भारतीय टीम में एक मजबूत टी-20 टीम के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस फॉर्मेट में टीम के पास जबरदस्त अनुभव है और दबाव के हालात में प्रदर्शन करने की क्षमता भी।

MS Dhoni

MS Dhoni: उम्र नहीं, परफॉर्मेंस और फिटनेस हो पैमाना

रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्र को लेकर पूछे गए सवाल पर धोनी ने स्पष्ट कहा कि चयन के लिए उम्र नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और फिटनेस मानदंड होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अगला वर्ल्ड कप खेलना क्यों नहीं चाहेगा, अगर वह फिट और फॉर्म में है।

धोनी ने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने डेब्यू किया था, तब वह 24 साल के थे और किसी भी खिलाड़ी की उम्र को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, चाहे उसने देश के लिए 1 साल खेला हो या 20 साल।

गौरतलब है कि विराट कोहली (37) और रोहित शर्मा (38) टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

MS Dhoni on Virat And Rohit

‘ओस से मुझे नफरत है’ – धोनी

धोनी ने भारतीय परिस्थितियों में ओस को बड़ा फैक्टर बताते हुए कहा कि इससे मैच का पूरा समीकरण बदल जाता है। उनके मुताबिक, ओस के कारण गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है, जिससे टॉस की भूमिका और अहम हो जाती है।

MS Dhoni

धोनी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं—2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी।

MS Dhoni

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। ऐसे में धोनी की यह सलाह टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण