WPL 2026 Final: इतिहास बदलने के मिशन पर RCB, दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड नहीं है अच्छा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WPL 2026 Final

WPL 2026 Final: वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल खेला जाएगा। मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। RCB जहां दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी। खास बात यह भी है कि दोनों टीमों की कप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज अच्छी दोस्त हैं, लेकिन खिताबी जंग में दोस्ती फिलहाल पीछे रखनी होगी।

WPL 2026 Final: RCB को बदलना होगा WPL का इतिहास

RCB के लिए यह फाइनल आसान नहीं होने वाला, क्योंकि उसे चैंपियन बनने के लिए WPL का एक बड़ा ट्रेंड तोड़ना होगा। दरअसल, इस सीजन RCB लीग स्टेज से सीधे फाइनल में पहुंची है और उसने एलिमिनेटर नहीं खेला। WPL के इतिहास में अब तक कोई भी टीम, जिसने सीधे फाइनल में एंट्री ली हो, खिताब नहीं जीत पाई है। अगर RCB ट्रॉफी उठाती है तो यह रिकॉर्ड बदल जाएगा।

WPL 2026 Final

वडोदरा में दोनों टीमों का प्रदर्शन
कोटाम्बी स्टेडियम में RCB और DC का रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। RCB ने यहां खेले 6 मैचों में से 4 जीते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं। WPL 2026 में RCB ने वडोदरा में 4 मैच खेले, जिनमें 2 जीते और 2 हारे। दूसरी ओर, DC ने इस सीजन यहां खेले 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है।

आमने-सामने में दिल्ली का पलड़ा भारी
WPL के इतिहास में RCB और DC अब तक 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं। यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दिल्ली का पलड़ा भारी है।

WPL 2026 Final: चेज में मजबूत है दिल्ली, RCB संतुलित

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी 5 जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की हैं, जो उनकी बल्लेबाजी की मजबूती दिखाती है। वहीं RCB ने इस सीजन 4 मैच टारगेट चेज करते हुए और 4 मैच लक्ष्य डिफेंड करते हुए जीते हैं, जिससे टीम का संतुलन साफ नजर आता है।

WPL 2026 Final

WPL 2026 Final: फाइनल में कांटे की टक्कर तय

दोनों टीमों के फॉर्म और रिकॉर्ड को देखते हुए फाइनल में कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। अब देखना होगा कि RCB इतिहास बदलती है या दिल्ली कैपिटल्स पहली बार ट्रॉफी उठाती है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल