MPPSC ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की जरूरी सूचना: मदद के बदले पैसे मांगे तो करें शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंदौर | मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सतर्कता सूचना जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा या चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और योग्यता आधारित है।

क्या कहा गया है सूचना में

जारी सूचना में आयोग ने लिखा है कि—

“आयोग कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि आयोग में साक्षात्कार और मूल्यांकन की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से की जाती है। यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह आयोग से जुड़ा हो या बाहर का, चयन या साक्षात्कार में सफलता दिलाने का दावा करता है या किसी प्रकार की आर्थिक या अन्य मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल की जाए।”

शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग ने ईमेल secretary-mp@nic.in जारी किया है और यह भी बताया है कि प्राप्त शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

आयोग का कहना

MPPSC इंदौर के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि यह सूचना सिर्फ सतर्कता के तौर पर जारी की गई है।उन्होंने कहा, “इन दिनों आयोग में लगातार इंटरव्यू प्रक्रिया चल रही है — जिनमें सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल (उच्च शिक्षा) और विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर जैसे पदों के इंटरव्यू शामिल हैं। इसलिए पारदर्शिता और जागरूकता के उद्देश्य से यह सूचना जारी की गई है।”

अभ्यर्थियों को बना सकते हैं ‘व्हिसलब्लोअर’

इस बीच, नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) ने इस सूचना का स्वागत करते हुए अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा—

“महत्वपूर्ण सूचना! अब MPPSC अभ्यर्थी व्हिसलब्लोअर बन सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति आयोग के नाम पर साक्षात्कार या चयन में मदद के बदले पैसे या लाभ की मांग करता है, तो तुरंत शिकायत करें।”

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और