,

MP Weather Update: 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार छमी

MP Weather Update

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के 31 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कई जिलों में दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। घने कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है।

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

घने कोहरे के चलते राजधानी, मालवा और झेलम सहित कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, सीधी, सिंगरौली और सीहोर समेत अनेक जिलों में कोहरे का असर देखा गया। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं।

डिंडौरी में दृश्यता 10 मीटर

ठंड और कोहरे का सबसे अधिक असर डिंडौरी में देखने को मिला, जहां सुबह के समय विजिबिलिटी केवल 10 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पचमढ़ी में जम गई ओस

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ओस की बूंदें तक जम गईं।

पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा

MP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश, ट्रेन और उड़ानें लगातार लेट  - Swadesh News

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।

  • भोपाल: 7 डिग्री
  • इंदौर: 9 डिग्री
  • उज्जैन: 9 डिग्री
  • जबलपुर: 9 डिग्री सेल्सियस

अन्य शहरों में भी पारा लुढ़का

प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी तापमान बेहद कम रहा:

  • मंदसौर: 4.6 डिग्री
  • शहडोल (कल्याणपुर): 4.9 डिग्री
  • शाजापुर: 5.4 डिग्री
  • रीवा: 5.5 डिग्री
  • शिवपुरी, खजुराहो: 6 डिग्री
  • नौगांव, दतिया: 6.2 डिग्री
  • उमरिया: 6.5 डिग्री

करीब 25 से अधिक शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: ग्वालियर में निर्माणाधीन स्वागत द्वार का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

जनजीवन पर असर

शनिवार सुबह भी ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। सुबह-सुबह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए।

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…