,

MP TOURISM: एमपी टूरिज्म बोर्ड को प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिए मिला ‘स्कॉच अवॉर्ड 2024’

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Tourism Board receives Skoch Award 2024 for Project Clean Destination

एमपी टूरिज्म बोर्ड को उसके सतत पर्यटन पहल ‘प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशंस’ के लिए प्रतिष्ठित SKOCH अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है। यह अवॉर्ड परियोजना को क्रियान्वित कर रहे सभी हितधारको और अधिकारियों का हौसला बढ़ाएगा। अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन का शुभारम्भ फरवरी 2022 में राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा पन्ना जिले से किया गया है। इस परियोजना को कोका-कोला इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे साहस (SAAHAS) संगठन द्वारा क्रियान्वित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल स्वच्छता, आगंतुक जागरूकता और राजस्व-साझाकरण मॉडल को सुनिश्चित करती है, जिससे स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया जा सके।

यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित 30 गांवों में सफलतापूर्वक लागू की गई है। पन्ना में मिली सफलता के बाद, MPTB ने इस पहल का विस्तार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के 16 गांवों में कर दिया है। इसके अलावा, इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए MPTB, साहस (SAAHAS) और स्वच्छ भारत मिशन, मध्य प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

आज का राशिफल: 16 फरवरी 2025 – जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से