BY: MOHIT JAIN
मध्य प्रदेश में मौसम, राजनीति, त्योहार और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी कई बड़ी अपडेट सामने आई हैं। आइए जानते हैं, प्रदेश की 10 बड़ी खबरें एक ही जगह।
1. MP में अगले तीन दिन हल्की बारिश
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25-26 सितंबर को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तेज बरसात होगी। भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खोले गए हैं।
2. उज्जैन के हरसिद्धि शक्तिपीठ में तंत्र साधना
2000 साल पुराने हरसिद्धि मंदिर में नवरात्र के पहले दिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। तांत्रिक यहां विशेष साधना करते हैं।
3. प्रियंका गांधी का नया चुनावी प्लान
विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस एक्टिव मोड में है। प्रियंका गांधी ने कम मार्जिन से हारी सीटों के लिए बूथ रक्षक बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है।
4. नवरात्रि पर MP के 9 माता मंदिरों के दर्शन
मैहर में मां शारदा और देवास टेकरी में दो देवियों के दर्शन के साथ ही प्रदेशभर में नवरात्र महोत्सव की शुरुआत होगी। भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद है।
5. GST 2.0 से सस्ती हुई लग्जरी कारें
नई टैक्स व्यवस्था से एमपी में कारें 15 लाख तक सस्ती हो गई हैं। इसमें फॉरच्यूनर, लैंड क्रूजर और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
6. इंदौर में आज ‘नो कार डे’
शहर में नो कार डे मनाया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी साइकिल पर निकले और जनता से भी पर्यावरण के लिए इस पहल में जुड़ने की अपील की।
7. राशन घोटाला – 12 लाख मृतकों को मिल रहा था अनाज
केंद्र की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया। MP में 12 लाख मृतकों के नाम पर राशन जारी हो रहा था। 1.57 लाख लोग ऐसे पाए गए जिनकी आय 6 लाख से ज्यादा है।
8. डांसिंग कॉप रंजीत विवाद में
25 साल की नौकरी और 150 अवॉर्ड पाने वाले डांसिंग कॉप रंजीत अब विवादों में हैं। एक महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के मामले ने उनकी छवि पर असर डाला है।
9. एमवाय अस्पताल का NICU–PICU शिफ्ट होगा
चूहा कांड के बाद एमवाय अस्पताल का NICU और PICU यूनिट सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टरों और स्टाफ का भी तबादला होगा।
10. मानसून अपडेट: गुना में 65 इंच बारिश
इस बार इंदौर और भोपाल का मानसून कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, गुना जिले में अब तक 65 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।





