सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी! बिहार से आया फ़ोन, कहा – गोली मार दूँगा!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गोरखपुर – सिनेमा से लेकर राजनीति तक अपनी दमदार पहचान बना चुके गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गाँव का निवासी अजय कुमार यादव बता रहा है।जानकारी के मुताबिक़, अजय कुमार यादव ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन कर न सिर्फ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि खुली धमकी दी कि —

“रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूँगा!”

जब निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने साफ़ कहा कि सांसद ने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी अजय यादव भड़क उठा और सांसद व उनके सचिव दोनों को गालियाँ देने लगा। उसने यहां तक कहा कि —

“मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।”

धमकी के साथ धार्मिक टिप्पणी भी!
बताया जा रहा है कि अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे।

सांसद के सचिवों ने दी शिकायत, बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा
घटना के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात की और आरोपी के खिलाफ़ लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित