,

MP Rain Alert: सर्दी के बीच बरसेंगे बादल-भोपाल-ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश की चेतावनी

https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-7/

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में सर्दी और कोहरे के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के असर के चलते बनी है।

MP Rain Alert: चक्रवात और ट्रफ की वजह से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिससे ट्रफ गुजर रही है। इसका असर मंगलवार से अगले दो दिनों तक मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

27 जनवरी को इन जिलों में बारिश

भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना में बारिश की संभावना जताई गई है।

MP Rain Alert

28 जनवरी को यहां रहेगा असर

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी में बारिश होने का अनुमान है।

30 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में 30 जनवरी को एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है। दो से तीन दिन बाद इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बारिश के बाद गिरेगा तापमान

बारिश और शीतलहर के कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। कई शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।

MP Rain Alert

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

सोमवार को भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। रीवा में हालात ऐसे रहे कि 50 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

MP Rain Alert: राजगढ़ सबसे ठंडा, ग्वालियर रहा बड़े शहरों में आगे

रविवार-सोमवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया और शिवपुरी में 8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री और श्योपुर में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

MP Rain Alert: बड़े शहरों का हाल

ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 11.2 डिग्री, इंदौर में 12.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और बारिश को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…