,

MP News: जानिए MP की 10 बड़ी खबरें (30-12-2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News

MP News:

कंपकंपाता मध्य प्रदेश: पारा 3.8 डिग्री पर पहुंचा
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 287 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। ठंड को देखते हुए सरकार ने 31 दिसंबर से पांच दिन का विंटर वेकेशन घोषित किया है।

नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से लूट
ग्वालियर में नकली पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उसकी चूड़ियां उतरवा लीं। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।

नए साल पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर को लेकर खास पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में साफ चेतावनी दी गई है कि लोग नशे में वाहन न चलाएं, वरना “वाहन से आएंगे और पैदल लौटेंगे।” नए साल की रात शहर में सख्त चेकिंग रहेगी।

दूषित पानी से बीमार पड़े 35 से ज्यादा लोग
इंदौर में दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

झाड़ियों में मिला महिला का निर्वस्त्र शव
ग्वालियर में झाड़ियों के बीच एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जीतू पटवारी का तंज: मैं खुद वनवास भोग रहा हूं
इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि वह खुद वनवास भोग रहे हैं। इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस को सब कुछ वनवास लगने लगता है।

जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत
ग्वालियर में ट्रक की टक्कर से जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

हरियाली पर सवाल: एक दिन में 237 मंजूरियां
भोपाल में 24 मई को एक ही दिन में 237 मंजूरियां दिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पर्यावरण और हरियाली को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी तेजी से मंजूरी किस आधार पर दी गई।

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
छतरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। मृतक के भाई का आरोप है कि जेल से छूटा आरोपी ही वारदात के पीछे है।

मां की हिम्मत ने बचाई दो जिंदगियां
ग्वालियर में 55 प्रतिशत तक जली गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान डॉक्टरों ने बचा ली। बच्चे के गले में नाल फंसी थी, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक मां की हिम्मत और साहस ने दोनों की जिंदगी बचा दी।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार