Reporter: Boby Ali, EDit By: Mohit Jain
MP News: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा में तीन दिनों से लापता 48 वर्षीय परमनंदी यादव का शव शनिवार शाम गांव के बाहर स्थित एक कुएं में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

परिजनों के अनुसार, परमनंदी यादव बीते तीन दिनों से लापता थे। परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अचानक कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव बाहर आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल की जाएगी।
घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और गम का माहौल बना हुआ है।





