मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें (6 अगस्त 2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें (6 अगस्त 2025)

मध्य प्रदेश में 6 अगस्त 2025 को कई बड़ी घटनाएँ सुर्खियों में रहीं। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से हुई मौतों से लेकर भारी बारिश के अलर्ट, लव जिहाद फंडिंग केस और इंदौर की सनसनीखेज वारदातों तक—आज की 25 अहम खबरें हम आपके लिए एक ही जगह लेकर आए हैं।

Contents
1. कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 महिलाओं की मौत2. 10 साल की बच्ची ने बनाई अपहरण की झूठी कहानी3. राजा रघुवंशी केस में नया मोड़4. धर्मांतरण स्टेटस पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR5. शादी से इनकार पर लड़की की हत्या6. रीवा में सरकारी कर्मचारियों को साइकिल से दफ्तर जाने का आदेश7. लव जिहाद फंडिंग में अनवर कादरी पर शिकंजा8. MP Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी9. पत्नी को बचाया, खुद की जान गंवाई10. चित्रकूट में बुलडोजर कार्रवाई11. बाबा बागेश्वर पर टिप्पणी, प्रोफेसर पर FIR12. बैंक CEO का निलंबन, कोर्ट ने कही MLA अहंकार वाली बात13. इंदौर ASI ने भाई की कराई हत्या14. 2 साल तक रेप की शिकार छात्रा15. इंदौर में संपत्ति विवाद से पिता ने बेटे की हत्या16. इंदौर में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी गई17. ईंट भट्टे में डूबे दो मासूम18. रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 4.30 लाख की ठगी19. सीएम बोले—किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ20. मृतक की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने बदला नाम21. मुरैना में 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी22. नरसिंहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा23. सीहोर में ATM तोड़ने वाले 5 गिरफ्तार24. सीहोर कांवड़ यात्रा पर हाईवे डायवर्ट25. मध्य प्रदेश में मानसून का असर जारी

1. कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 महिलाओं की मौत

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में सावन माह के दौरान भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाने में डेढ़ घंटे लग गए।

2. 10 साल की बच्ची ने बनाई अपहरण की झूठी कहानी

रीवा में एक 10 वर्षीय बच्ची ने स्कूल का टेस्ट छूटने पर मोबाइल वीडियो देखकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी।

3. राजा रघुवंशी केस में नया मोड़

मेघालय हनीमून हत्याकांड के बाद अब राजा रघुवंशी के घर एक महिला बच्चा लेकर पहुँची और खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताया।

4. धर्मांतरण स्टेटस पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR

भोपाल में कांग्रेस नेता पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले स्टेटस डालने पर FIR दर्ज की गई।

5. शादी से इनकार पर लड़की की हत्या

सतना में शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

6. रीवा में सरकारी कर्मचारियों को साइकिल से दफ्तर जाने का आदेश

रीवा संभाग में मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों को साइकिल से ऑफिस जाना अनिवार्य कर दिया गया।

7. लव जिहाद फंडिंग में अनवर कादरी पर शिकंजा

अनवर कादरी की चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की तैयारी शुरू। कई राज्यों की पुलिस सक्रिय।

8. MP Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी

ग्वालियर, भिंड, सतना और रीवा समेत कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

9. पत्नी को बचाया, खुद की जान गंवाई

सतना में एक पति ने पत्नी को मौत से बचाया लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गया।

10. चित्रकूट में बुलडोजर कार्रवाई

42 करोड़ की लागत से बन रही फोरलेन सड़क के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया, भाजपा नेता का मकान और रामायण कुटी ढहाए गए।

11. बाबा बागेश्वर पर टिप्पणी, प्रोफेसर पर FIR

लखनऊ के प्रोफेसर रविकांत पर बाबा बागेश्वर को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर FIR दर्ज।

12. बैंक CEO का निलंबन, कोर्ट ने कही MLA अहंकार वाली बात

मंत्री की बात न मानने पर बैंक CEO निलंबित, कोर्ट ने कहा—MLA के अहंकार को ठेस पहुँची।

13. इंदौर ASI ने भाई की कराई हत्या

पुलिस खुलासे में सामने आया कि इंदौर के ASI ने अपने सगे भाई की हत्या की साजिश रचकर बैंकॉक भाग गया।

14. 2 साल तक रेप की शिकार छात्रा

सिविल सर्विस की तैयारी कर रही छात्रा ने बताया कि उसे लगातार ढाई साल तक रेप का शिकार बनाया गया।

15. इंदौर में संपत्ति विवाद से पिता ने बेटे की हत्या

शराबी बेटे को मोगरी से पीट-पीटकर पिता ने मार डाला, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

16. इंदौर में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी गई

रिहायशी इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते 14 सिलेंडर जब्त।

17. ईंट भट्टे में डूबे दो मासूम

इंदौर के ईंट भट्टे के गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलते समय हादसा हुआ।

18. रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 4.30 लाख की ठगी

क्रेडिट कार्ड का लालच देकर इंदौर में रिटायर्ड मैनेजर से ठगी।

19. सीएम बोले—किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यभर में सोलर पंप स्थापना का अभियान तेज होगा।

20. मृतक की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने बदला नाम

जबलपुर में परवीना बानो ने खुद को नीलम ठाकुर बताकर मृतक की संपत्ति हड़पने की कोशिश की।

21. मुरैना में 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी

कैबिनेट ने सौर ऊर्जा संयंत्र को हरी झंडी दी, सहकारिता विभाग में नई तकनीकी सेल बनेगी।

22. नरसिंहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

एनएच-44 पर कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मारी, मौके पर मौत।

23. सीहोर में ATM तोड़ने वाले 5 गिरफ्तार

इछावर में नकबजनी और ATM तोड़ने की वारदात का खुलासा, पांच आरोपी पकड़े गए।

24. सीहोर कांवड़ यात्रा पर हाईवे डायवर्ट

कुबेरेश्वर धाम हादसे के बाद सीहोर में हाईवे डायवर्ट कर दिया गया, स्कूलों में अवकाश।

25. मध्य प्रदेश में मानसून का असर जारी

कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई