MP News 26-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP News 26-01-2026

MP News 26-01-2026:

१. धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव के बयान चर्चा में
धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों को लेकर विवादित टिप्पणी की। वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग बच्चों को गुरुकुल में नहीं पढ़ाते, वे अंग्रेजों और मुगलों की औलाद हैं। बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

MP News 26-01-2026

२. ठंड से फिर कांपा मध्य प्रदेश
प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मावठा गिरने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बारिश के साथ तापमान और गिरेगा।

३. चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान
मध्य प्रदेश के कैलाश चंद्र सहित चार लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कैलाश चंद्र 13 वर्ष की उम्र में संघ के लिए जेल गए थे। अन्य सम्मानितों में मोहन नागर, भगवानदास रैकवार और नारायण व्यास शामिल हैं।

MP News 26-01-2026:

४. जबलपुर में निर्माणाधीन पुल हादसा
निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

MP News 26-01-2026

५. दावोस में इंदौर की बेटी ने उठाया सवाल
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंदौर की युवती ने भारत के झंडे को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व अच्छा है, लेकिन झंडा दिखाई नहीं दिया, जबकि पाकिस्तान का झंडा प्रमुखता से लगा था।

६. डीएवीवी का दीक्षांत समारोह फरवरी में
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह फरवरी में आयोजित होगा। राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में 214 मेडल दिए जाएंगे और 250 से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी।

MP News 26-01-2026

MP News 26-01-2026:

७. इंदौर में युवकी की हत्या की जांच तेज
युवकी की हत्या मामले में पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। स्कूटर से आए दो युवक संदिग्ध बताए जा रहे हैं और टीमें उनकी लोकेशन के आधार पर आगे बढ़ रही हैं।

८. अब बेटरमेंट टैक्स भी वसूलेगी सरकार
सरकार ने विकास कार्यों के बाद प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने पर बेटरमेंट टैक्स लगाने का फैसला किया है। इससे शहरी इलाकों में संपत्ति मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

९. ग्वालियर में बनता है उच्च गुणवत्ता वाला तिरंगा
ग्वालियर में तैयार होने वाला तिरंगा 9 मानकों पर खरा उतरने के बाद आकार लेता है। इसे बनाने में करीब 55 दिन की मेहनत लगती है और इसकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानी जाती है।

१०. भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
भोपाल में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। झांकियों में मध्य प्रदेश की संस्कृति और विकास की झलक दिखाई देगी।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली