,

MP News: जानिए MP की 10 बड़ी खबरें-(24-12-2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News

MP News:

  1. क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
    प्रदेश में क्रिसमस के दिन तेज सर्दी पड़ने के आसार हैं। ग्वालियर और रीवा में सुबह घना कोहरा रहेगा, जिससे ‘जीरो विजन’ की स्थिति बन सकती है। कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।
  2. महाकाल सवारी पर थूकने का वीडियो, धमकी और हमला
    इंदौर में महाकाल की सवारी पर थूकने का वीडियो बनाने के मामले में पार्षद पुत्र पर हमला किया गया। आरोपियों ने गवाही से पलटने की धमकी दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  3. जबलपुर में सबसे ज्यादा ‘डेथ वोटर्स’ मिले
    मतदाता सूची जांच में जबलपुर में सबसे अधिक मृत मतदाता पाए गए। भोपाल और इंदौर नाम कटने में अव्वल रहे, जबकि मल्टीपल एंट्री में बुरहानपुर आगे है। कुल 8.65 लाख लोगों को नोटिस जारी होंगे।
  4. 30 से ज्यादा चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
    जबलपुर पुलिस ने 30 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा है। उसके पास से करीब 9 लाख रुपए का सामान, महंगे कपड़े और मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी जुए का भी शौकीन बताया गया है।
  5. ग्वालियर में हाई अलर्ट के बीच लूट
    ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को ओवरटेक कर रोका और उससे सोने की चेन व टॉप्स लूटकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
  6. भाजपा नेत्री का दिव्यांग महिला से अभद्र व्यवहार
    जबलपुर में भाजपा की उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का दिव्यांग महिला से अशोभनीय शब्द कहने का वीडियो वायरल हुआ। पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
  7. एमपी दिनभर की बड़ी घटनाएं
    प्रदेश में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। एक जगह खेल रही बच्ची को लोडिंग वाहन ने कुचल दिया, वहीं एक अन्य घटना में युवती की लेडी एसआई से झड़प हुई।
  8. भोपाल-इंदौर और महेश्वर बनेंगे ‘क्रिएटिव सिटी’
    एमपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल, इंदौर और महेश्वर को क्रिएटिव सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 400 होम-स्टे से ग्रामीणों ने 7 करोड़ रुपए कमाए, जबकि 14 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए।
  9. सरकारी अस्पतालों में दवाओं की किल्लत
    जीएसटी घटने के बावजूद सरकारी अस्पतालों में 530 जरूरी दवाओं में से करीब 200 दवाएं गायब हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  10. कांग्रेस नेता गोलू के खिलाफ ईडी का चालान
    इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू के खिलाफ ईडी ने चालान पेश किया है। उन पर अवैध डब्बा व्यापार और ऑनलाइन सट्टेबाजी से 404 करोड़ रुपए कमाने का आरोप है।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12