MP का सनसनीखेज मामला! कुंडालिया घोटाले में 107 आरोपियों की लिस्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP का सनसनीखेज मामला! कुंडालिया घोटाले में 107 आरोपियों की लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कुंडालिया बांध परियोजना के तहत पुनर्वास योजना में करीब 6 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में कुल 107 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अधिकारियों, इंजीनियरों और कुछ निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है, जो इस घोटाले में शामिल थे।

MP का सनसनीखेज मामला! कुंडालिया घोटाले में 107 आरोपियों की लिस्ट जारी

कुंडालिया पुनर्वास घोटाला: आरोपियों की सूची
लोकायुक्त कार्यालय, उज्जैन की विशेष पुलिस इकाई के पुलिस अधीक्षक ने आगर मालवा के कलेक्टर को सूचित किया है कि कुंडालिया बांध परियोजना के प्रभावितों के लिए जारी विशेष पैकेज के तहत कुछ अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करके सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में विशेष पुलिस इकाई, लोकायुक्त संगठन, भोपाल ने निम्नलिखित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है:

  1. अनूप श्रीवास्तव, पूर्व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, नलखेड़ा, आगर मालवा
  2. दिनेशचंद्र वैश्य, पूर्व उप अभियंता, कुंडालिया बांध परियोजना, भंडावद, नलखेड़ा
  3. सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी, नलखेड़ा
  4. मालसिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक, कुंडालिया बांध, नलखेड़ा
  5. पारस वैश्य, पूर्व नायब तहसीलदार, नलखेड़ा
  6. विक्रम उईके, पूर्व राजस्व निरीक्षक, नलखेड़ा
  7. मदनलाल सूर्यवंशी, पूर्व पटवारी, भंडावद, नलखेड़ा
  8. शकुंतला बडेरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भंडावद, नलखेड़ा
  9. संत कुमार द्विवेदी, सचिव, ग्राम पंचायत भंडावद
  10. मंगल सिंह, पूर्व उप सरपंच, ग्राम पंचायत भंडावद
  11. महेश पाटीदार, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत भंडावद

इनके अलावा 96 निजी व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) और आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत दर्ज किया गया है।

9 अधिकारी और इंजीनियर शामिल
इस मामले में कुल 9 अधिकारी और इंजीनियर शामिल हैं। केस दर्ज होने के बाद सभी को निलंबित कर दिया जाएगा। लोकायुक्त पुलिस ने संबंधित विभागों के प्रमुखों को इसकी सूचना दे दी है।

पेंड्रा: आदिवासी विद्यालय में लापरवाही, इलाज ना मिलने से छात्र की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल