मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। कहीं आत्मनिर्भर मेला में मंत्री ने पराठा सेका तो कहीं सड़क हादसों ने जनजीवन झकझोर दिया, यह रहीं प्रदेश की 10 बड़ी खबरें:

1. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ‘आत्मनिर्भर उत्सव’ में सेका पराठा

इंदौर के लालबाग परिसर में ‘आत्मनिर्भर उत्सव मेला’ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वदेशी वस्तुएं खरीदीं और खुद पराठा सेका। उन्होंने लोगों को देशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया।

2. जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आई महिला

नागपुर-प्रयागराज हाइवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

3. उज्जैन में पीर मत्स्येंद्रनाथ समाधि पर शरदोत्सव

महंत योगी रामनाथ ने समाधि स्थल पर चादर चढ़ाई और श्रद्धालुओं में खीर-प्रसादी बांटी। सैकड़ों श्रद्धालु इस मौके पर शामिल हुए।

4. छिंदवाड़ा की घटना के बाद इंदौर में सतर्कता

दवा बाजार, भंवरकुआ और देवास नाका में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रहीं। 30 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

5. पन्ना में दो भाई न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे

70 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे दोनों भाइयों ने जमीन पर कब्जे और रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की। प्रशासन ने जांच शुरू की।

6. बीना में लोडिंग वाहन पलटा, 16 मजदूर घायल

रेलवे स्टेशन जा रहे मजदूरों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

7. झाबुआ में बाइक सवार युवक की पिटाई का मामला दर्ज

सड़क हादसे के बाद भीड़ ने युवक को पीटा था। अब पुलिस ने दोषियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

8. भोपाल के न्यू मार्केट में बड़ी कार्रवाई

नगर निगम ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। पहले से ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची गई थी, फिर भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई।

9. मंडीदीप में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

लव-कुश की झांकी निकाली गई। वक्ताओं ने कहा, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदिकवि थे।

10. बड़वाह में रिक्शा पलटा, पांच लोग घायल

बाइक-रिक्शा की टक्कर का CCTV सामने आया। हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हुए, सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

दबंगों के हौसले बुलंद: पेड़ पर फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया

नारायणपुर में बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बालिका छात्रावास में दीवार

दबंगों के हौसले बुलंद: पेड़ पर फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया

नारायणपुर में बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बालिका छात्रावास में दीवार

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN झारखंड में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों की रेलवे मल्टी-ट्रेकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र

कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाएं और हॉस्पिटल की करें लगातार विजिट : CM डॉ. यादव

स्वास्थ्य एवं पोषण पर कलेक्टर्स के साथ हुआ व्यापक संवाद मुख्यमंत्री डॉ.

फिरोजाबाद: दो करोड़ की लूटकांड का खुलासा, GRP जवान निकला लुटेरा, 5 लाख बरामद

रिपोर्ट- प्रेमपाल सिंह, एडिट- विजय नंदन फिरोजाबाद: दो करोड़ रुपये की सनसनीखेज

प्राकृतिक एवं जैविक खेती को करें प्रोत्साहित: CM डॉ. यादव

कृषि एवं संबद्ध सेक्टर्स पर हुआ कॉन्फ्रेंस का पहला सत्र मुख्यमंत्री डॉ.

आज फिर चढ़े सोना-चाँदी के दाम, सोना पहुँचा ₹1,20,900 प्रति 10 ग्राम, चाँदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

BY: Yoganand Shrivastava नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती अनिश्चितताओं और

रायपुर: कारोबारी हेमंत चंद्राकर की पिटाई के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

मेडिकल जांच के आदेश रायपुर। कारोबारी हेमंत चंद्राकर के साथ प्रवर्तन निदेशालय

सागर रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर पकड़ा गया, यात्रियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

रिपोर्टर: मुकुल शुक्ला सागर। सागर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच

गरियाबंद: शराबी शिक्षक से परेशान ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

विरोध के बाद शिक्षा विभाग हरकत में गरियाबंद। जिले के कोडोहरदी गांव

जालौन में मौरंग माफियाओं का आतंक, कई किलोमीटर लंबा जाम, एंबुलेंस तक फंसी

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार रिपोर्ट- अफजाल अहमद,

ग्वालियर: पीतांबरा कॉलोनी में देर रात फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Report: Arvind Chouhan ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा कॉलोनी में देर

जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी