अगले 4 दिन पूरे मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और गरज-चमक: 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अगले 4 दिन पूरे मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और गरज-चमक: 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वी जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलता रहेगा।

दो सिस्टम का प्रभाव

Heavy rain for half an hour at night; power failure in many areas | इंदौर  में प्री मानसून की बारिश: रात को आधे घंटे तक तेज बरसात; कई क्षेत्रों की  बिजली गुल -

अरब सागर में बने डिप्रेशन और उससे जुड़ी ट्रफ प्रदेश के बीचोंबीच तक पहुंच रही है। इसके अलावा, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी अरब सागर में सक्रिय है, जो धीरे-धीरे मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इस कारण अगले चार दिन तक प्रदेश के जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सोमवार को भी श्योपुर में लगातार दूसरे दिन 2.2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर-उज्जैन सहित 13 जिलों में भी वर्षा हुई। दतिया में करीब 1 इंच, टीकमगढ़ में आधा इंच और ग्वालियर-रतलाम में भी आधा इंच से अधिक बारिश हुई। इसके अलावा गुना, उज्जैन, छतरपुर (खजुराहो), रीवा, मुरैना, विदिशा और मंदसौर में भी बूंदाबांदी हुई।

आगामी दिनों की चेतावनी

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट रहेगा। 29 अक्टूबर को उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि 30 अक्टूबर को पूर्वी जिलों में बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

Unseasonal rains raise the water level of Tawa Dam | बेमौसम बारिश से बढ़ा  तवा बांध का जलस्तर: तीन गेट खोले गए, निचले इलाकों में जारी किया गया अलर्ट -  Itarsi News |

तवा डैम में गेट खोले गए

बारिश के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए तवा डैम के तीन गेट सोमवार सुबह 11 बजे से 3-3 फीट ऊंचाई तक खोले गए। इससे बांध से कुल 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वर्तमान जलस्तर 1166.30 फीट दर्ज किया गया है। मानसूनी सीजन में तवा डैम के गेट कुल 78 बार खुले थे, अब यह 79वीं बार है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश की स्थिति के अनुसार गेट खोलने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षा और सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण 6 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lucknow : यूपी में होली का डबल धमाका: कर्मचारियों को समय से पहले वेतन और 3 दिन का अवकाश

Lucknow होली के रंगोत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष

ANGANWADI PROTEST 27 Forbury : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं

GWALIOR : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने

Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

report by: Prayas Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: विधानसभा जाएंगे सरेंडर नक्सली, देखेंगे लोकतंत्र की सच्चाई

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का