,

MP की 25 बड़ी खबरें (19 अगस्त 2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP की 25 बड़ी खबरें (19 अगस्त 2025)

मध्य प्रदेश में मौसम से लेकर राजनीति और अपराध तक लगातार सुर्खियां बन रही हैं। 19 अगस्त 2025 को जहां भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में तेज बारिश का असर दिखा, वहीं ग्वालियर में खौफनाक वारदातें और उज्जैन में धार्मिक आयोजन चर्चा में रहे। आइए जानते हैं आज की 25 बड़ी खबरें एक नजर में

Contents
1. भोपाल-जबलपुर में भारी बारिश2. जीतू पटवारी का बयान3. ग्वालियर में बैंक अधिकारी की हत्या4. इंदौर में मास्साब की पाठशाला5. भोपाल विधायक आरिफ मसूद पर FIR6. जबलपुर में रिश्वत कांड7. राजगढ़ में महिला पर हमला8. हाईकोर्ट में लार्जर बेंच सुनवाई9. उज्जैन में BJP-Congress भिड़ंत10. भोपाल में 92 करोड़ की ड्रग्स बरामद11. इंदौर IIT और जबलपुर SFRI का MoU12. महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा13. बालाघाट में ASI की मौत14. विदिशा में ब्लैकबक की लड़ाई15. ग्वालियर में युवक की पिटाई16. ग्वालियर में युवती की मौत17. ग्वालियर में भाजपा पार्षद का बेटा आरोपी18. संविदा कर्मचारियों का विरोध19. उज्जैन में सड़क क्वालिटी जांच20. भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बयान21. खंडवा में बड़ा हादसा22. इंदौर में BRTS तोड़ने की तैयारी23. इंदौर कलेक्टर का सख्त निर्देश24. इंदौर के स्कूलों में आधार कार्ड कैम्प25. इंदौर में नमकीन फैक्ट्री मजदूर की हत्या

1. भोपाल-जबलपुर में भारी बारिश

21 अगस्त से तेज बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना।

2. जीतू पटवारी का बयान

PCC चीफ बोले – जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में मेरा हस्तक्षेप नहीं, राहुल गांधी ने खुद विधायकों से बात कर जिम्मेदारी दी।

3. ग्वालियर में बैंक अधिकारी की हत्या

नशामुक्ति केंद्र में पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर 16 चोटें और पसलियां टूटीं।

4. इंदौर में मास्साब की पाठशाला

पेड़ के नीचे 9 साल से गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे शिक्षक, फीस और स्टेशनरी भी खुद उठाते हैं।

5. भोपाल विधायक आरिफ मसूद पर FIR

फर्जी दस्तावेज़ों से कॉलेज की मान्यता लेने का आरोप, हाईकोर्ट ने SIT जांच के आदेश दिए।

6. जबलपुर में रिश्वत कांड

सरकारी बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए, महिला कर्मचारी से जाति प्रमाण पत्र दबाने के लिए मांगी थी रिश्वत।

7. राजगढ़ में महिला पर हमला

दिल्ली मिलने गई महिला से युवक ने की मारपीट, पैसे छीने और पति को वीडियो भेजा, महिला का हाथ फ्रैक्चर।

8. हाईकोर्ट में लार्जर बेंच सुनवाई

आज 5 जजों की बेंच करेगी सुनवाई, जरूरत पड़ी तो कल भी होगी।

9. उज्जैन में BJP-Congress भिड़ंत

शाही सवारी के दौरान महिदपुर में कार्यकर्ताओं में झगड़ा, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, पुलिसकर्मी घायल।

10. भोपाल में 92 करोड़ की ड्रग्स बरामद

DRI ने ‘क्रिस्टल ब्रेक’ ऑपरेशन में 61 किलो एमडी ड्रग्स जब्त कर नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

11. इंदौर IIT और जबलपुर SFRI का MoU

तकनीक से मानव-वन्यजीव संघर्ष का समाधान खोजने की पहल।

12. महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा

उज्जैन में राजसी सवारी पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए, CM ने डमरू बजाया और सिंधिया ने पूजा की।

13. बालाघाट में ASI की मौत

चौरिया गांव से लौटते समय वाहन दुर्घटना में एएसआई की जान गई।

14. विदिशा में ब्लैकबक की लड़ाई

मादा हिरणों के झुंड पर वर्चस्व के लिए दो ब्लैकबक आपस में भिड़ गए।

15. ग्वालियर में युवक की पिटाई

6 बदमाशों ने युवक को बांधकर सड़क पर घसीटा और जबरन ‘पापा’ कहलवाया।

16. ग्वालियर में युवती की मौत

हाईवे पर कार की टक्कर से युवती की जान गई, भाई का बर्थडे मनाकर लौट रही थी।

17. ग्वालियर में भाजपा पार्षद का बेटा आरोपी

कॉलोनी में सफाई कहने पर भड़क गया, दो भाइयों को पीटा, FIR दर्ज।

18. संविदा कर्मचारियों का विरोध

नई नीति लागू न होने पर जबलपुर में प्रदर्शन, आयुष्मान कार्ड और ग्रेच्युटी की मांग।

19. उज्जैन में सड़क क्वालिटी जांच

निगम कमिश्नर ने हथौड़े से सड़क की मजबूती परखी, कहा टेस्ट के लिए सैंपल भेजेंगे।

20. भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बयान

बोले – लैंड जिहाद के जरिए मस्जिदें और मजारें बनाई जाती हैं, हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

21. खंडवा में बड़ा हादसा

कार सवार दंपती ने दो बाइक रौंदी, 6 लोग घायल, जिनमें 4 गंभीर।

22. इंदौर में BRTS तोड़ने की तैयारी

हाईकोर्ट आदेश के बाद 6 माह में दो एजेंसियां तैयार, 2.52 करोड़ की लागत।

23. इंदौर कलेक्टर का सख्त निर्देश

स्कूल बिल्डिंग समय पर पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

24. इंदौर के स्कूलों में आधार कार्ड कैम्प

27 अगस्त तक सरकारी स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

25. इंदौर में नमकीन फैक्ट्री मजदूर की हत्या

70 रुपए और मोबाइल के लिए हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता