13 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के 25 बड़े समाचार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
13 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के 25 बड़े समाचार

13 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश में बड़ी हलचल – भोपाल से इंदौर तक की 25 अहम खबरें, जिनमें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, बारिश का अलर्ट, आपराधिक मामले और विकास योजनाएं शामिल हैं।

Contents
1. सुप्रीम कोर्ट में SIT की स्टेटस रिपोर्ट पेश2. 79% बारिश पूरी, 13 जिलों में अलर्ट3. जबलपुर में पिता की हत्या4. खंडवा गैंगरेप-मर्डर में कबूलनामा5. भोपाल मास्टर प्लान में बदलाव6. ओबीसी आरक्षण विवाद7. मंदसौर में HIV/AIDS जागरूकता अभियान8. बैंकों में लोन बढ़े, जमा घटे9. ग्वालियर में युवक तालाब में डूबा10. भोपाल में नया वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर11. आगर मालवा में शराब तस्करी12. भोपाल एम्स की रिसर्च13. रीवा में पीएम आवास गड़बड़ी14. मप्र पीएससी पर सवाल15. बालाघाट में 3 युवक डूबे16. भिंड में फर्जी MLC रिपोर्ट17. भोपाल में लापरवाही पर विरोध18. ग्वालियर में 7 हजार स्ट्रीट डॉग्स19. जबलपुर पैरामेडिकल एडमिशन घोटाला20. BPL सूची में घुसपैठ21. छिंदवाड़ा में सड़क हादसा22. इंदौर में सोना ठगी23. मंदसौर में पंचायत सम्मान24. इंदौर में सड़क खुदाई खतरा25. इंदौर-गोंदिया फ्लाइट प्रस्ताव

1. सुप्रीम कोर्ट में SIT की स्टेटस रिपोर्ट पेश

भोपाल में मंत्री शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर दिए गए विवादित बयान मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में SIT स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

2. 79% बारिश पूरी, 13 जिलों में अलर्ट

एमपी में अब तक 29.7 इंच बारिश दर्ज हुई, जो सीजन के 79% कोटा है। 15 अगस्त से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

3. जबलपुर में पिता की हत्या

दो बेटों ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंका। दोनों गिरफ्तार।

4. खंडवा गैंगरेप-मर्डर में कबूलनामा

आरोपी हरिराम ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि प्राइवेट पार्ट में हाथ डालने से पीड़िता की आंतें बाहर आ गईं। बेटा सरकारी गवाह बना।

5. भोपाल मास्टर प्लान में बदलाव

नए ड्राफ्ट में हर रहवासी क्षेत्र में कमर्शियल बिल्डिंग बनाने की मंजूरी, मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 15 मंजिला इमारतें संभव।

6. ओबीसी आरक्षण विवाद

राज्य सरकार ने कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की, नई भर्तियों में परेशानी का हवाला दिया।

7. मंदसौर में HIV/AIDS जागरूकता अभियान

दो महीने का विशेष कैंपेन शुरू, 15 से 49 वर्ष के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

8. बैंकों में लोन बढ़े, जमा घटे

पिछले 10 साल में एमपी के बैंकों में जमा दर आधी, लेकिन लोन ढाई गुना बढ़े।

9. ग्वालियर में युवक तालाब में डूबा

भैंस को बचाने तालाब में उतरा युवक डूबा, अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका गया।

10. भोपाल में नया वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर

रोइंग अकादमी बोट क्लब से खानूगांव शिफ्ट होगी, हवा की दिशा अभ्यास के लिए बेहतर मानी गई।

11. आगर मालवा में शराब तस्करी

फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह टैंकर में 1 करोड़ की शराब बरामद, 7 चेंबर में पेटियां रखी थीं।

12. भोपाल एम्स की रिसर्च

60% मरीजों पर एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर, कारण – खुद से दवा लेना।

13. रीवा में पीएम आवास गड़बड़ी

115 पीएम आवासों में किराएदार, 119 घरों पर ताले। निगम आयुक्त ने जांच के आदेश दिए।

14. मप्र पीएससी पर सवाल

लगातार 6 भर्तियां निरस्त, एक भर्ती तो 8 साल बाद रद्द हुई।

15. बालाघाट में 3 युवक डूबे

रक्षाबंधन पर रिश्तेदार के यहां आए थे, अंधेरा होने पर सर्चिंग रोकी गई।

16. भिंड में फर्जी MLC रिपोर्ट

20 हजार की घूस लेकर डॉक्टर ने फर्जी MLC बनाई, मामूली चोट को फ्रैक्चर बताया।

17. भोपाल में लापरवाही पर विरोध

राहुल साहू की श्रद्धांजलि सभा में परिजनों ने न्याय की लड़ाई तेज की।

18. ग्वालियर में 7 हजार स्ट्रीट डॉग्स

शेल्टर हाउस नहीं, संख्या नियंत्रित करने सिर्फ नर कुत्तों की नसबंदी हो रही।

19. जबलपुर पैरामेडिकल एडमिशन घोटाला

21 हजार छात्रों के अवैध दाखिले, रजिस्ट्रार पर झूठा हलफनामा देने का आरोप।

20. BPL सूची में घुसपैठ

64 लाख अमीर गरीबों का राशन ले रहे, 25 लाख टर्नओवर वाली GST फर्म के डायरेक्टर भी सूची में।

21. छिंदवाड़ा में सड़क हादसा

15 साल की लड़की को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत।

22. इंदौर में सोना ठगी

बंगाली कारीगर 2.5 करोड़ का सोना लेकर फरार, 4 साल में 200 शिकायतें लेकिन रिकवरी जीरो।

23. मंदसौर में पंचायत सम्मान

सेमली कंकड़ पंचायत को 11 हजार का पुरस्कार, 20 पंचायतें सम्मानित।

24. इंदौर में सड़क खुदाई खतरा

10 से 20 फीट तक खुदाई, सुरक्षा इंतजाम और सूचना बोर्ड नदारद।

25. इंदौर-गोंदिया फ्लाइट प्रस्ताव

स्टार-एयर ने दूसरी बार फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया, इस बार विंटर स्लॉट मांगा।

Horoscope 09-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 09-02-2026: मेष राशिःआज आपके जीवनशैली में सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती