महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री मौनी राय, भस्मारती दर्शन के अनुभव को बताया अलौकिक
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेत्री मौनी राय पहुँचीं। वे अपने पति सूरज नांबियार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह चार बजे नंदी हाल में पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल की भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान मौनी राय महाकाल का जाप करती हुई नजर आईं।

आरती के पश्चात, मौनी ने अपने पति के साथ मंदिर के देहरी से भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। मौनी ने कहा, “मैं काफी समय से महाकाल मंदिर में दर्शन करने की सोच रही थी, और आज भस्म आरती देखकर जो अनुभव हुआ, वह अत्यंत अद्भुत है। यह अनुभव जितना सोचा था उससे कहीं अधिक अलौकिक था।”

आरती के बाद यश गुरु ने मौनी राय और उनके परिवार को आशीर्वाद दिया और पूजन सम्पन्न कराया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्रदान किया।

बता दे कि मौनी राय, जो “नागिन”, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी”, “जरा नच के दिखा”, “कस्तूरी”, “देवों के देव महादेव” और “ब्रह्मास्त्र गोल्ड” जैसे कई प्रसिद्ध टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं, ने इस धार्मिक यात्रा को एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।
ये भी पढ़िए: ‘बेबी जॉन’ फिल्म के स्टार कास्ट महाकाल की शरण में





