मुरैना का युवक ग्वालियर में मृत मिला: दोस्त के कमरे में फांसी, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित वापू दंडी की गोठ में बुधवार को मुरैना का रहने वाला एक युवक मृत पाया गया। युवक का शव उसके दोस्त के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अजीत धाकड़ (20 वर्ष), पुत्र कल्याण सिंह धाकड़, निवासी मुरैना है। वह हाल ही में अपने दोस्त करतार धाकड़ के साथ ग्वालियर आया था और यहां वडा पाव का काम करता था। अजीत करतार और उसके भाई के साथ ही रह रहा था।

दोस्त ने दी सूचना

करतार धाकड़ ने पुलिस को फोन कर बताया कि अजीत ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों का आरोप

मृतक के ताऊ सोने राम धाकड़ ने करतार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अजीत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का बयान

माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया—

“सूचना मिली थी कि वडा पाव का काम करने वाला एक युवक अपने दोस्त के घर में फांसी पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त