,

Morena Eviction News: कोर्ट के आदेश पर उजड़ा आशियाना, बेदखली से नाराज परिवार ने किया चक्काजाम

Morena Eviction News मु

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Eviction News मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आम वाले मुड़िया खेरा गांव में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की टीम एक मकान खाली कराने पहुंची। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान परिवार को घर खाली कर सामान बाहर निकालने के निर्देश दिए गए। हालांकि, परिवार ने इसका विरोध किया और बेदखली की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

Morena Eviction News सड़क पर उतरा पूरा परिवार, गृहस्थी का सामान रखकर किया प्रदर्शन

कार्रवाई से आहत परिवार ने घर का सामान सड़क पर रख दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पलंग, बर्तन, संदूक सहित घरेलू सामान सड़क पर रखकर परिवार धरने पर बैठ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Morena Eviction News तीन पीढ़ियों का घर छिनने का दर्द, अधिकारियों ने कराया मामला शांत

पीड़ित महिला लक्ष्मी बाई का कहना है कि उनका परिवार कई वर्षों से इसी मकान में रह रहा था और उनकी तीन पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ी हैं। जमीन विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें घर से बेदखल किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर बड़ी मुश्किल से चक्काजाम समाप्त कराया। फिलहाल परिवार के सामने रहने की व्यवस्था को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Read this: Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…