,

Morena इश्क का खौफनाक अंत: देवगढ़ में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, नहर किनारे आम के पेड़ से लटके मिले शव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

Report: Pratap Bhagel

Morena देवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तर का पुरा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल के शव नहर किनारे आम के पेड़ से लटके हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार रात से ही अपने घरों से गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Morena साल से प्रेम प्रसंग, एक ही गांव के थे निवासी

मृतकों की पहचान योगेश (22 वर्ष), पिता राजेंद्र शर्मा और अंजलि प्रजापति (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों छत्तर पुरा (मौजा देवगढ़) के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, योगेश और अंजलि पिछले 3 वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव के होने के कारण उनकी नजदीकियों की चर्चा इलाके में थी।

Morena रात को हुए थे लापता, सुबह मिला शव

परिजनों के अनुसार, रविवार की रात दोनों अपने-अपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सुबह गांव के पास स्थित नहर किनारे ‘ओई हार’ में एक आम के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने इस मंजर को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Morena पुलिस ने शुरू की जांच, इलाके में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read this: IPL 2026 : वॉशिंगटन सुंदर ने गुजरात टाइटन्स को तीसरी बार दिलाई जीत, पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी हार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक