Reporter: Pratap Singh Baghel, Edit by: Mohit Jain
Morena: जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोटाई रोड पर सड़क किनारे अलाव जलाकर ताप रहे 5 लोगों को नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया, जिसमें से 2 की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
8:30 बजे हुआ हादसा, 5 फीट उछले घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई और सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी घायल करीब 5 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा चालक
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

घायलों के नाम आए सामने
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान , गिर्राज राठौर, कमलेश राठौर (50 वर्ष) और अभिषेक तोमर (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों के नाम
रामदत्त राठौर उम्र (50 वर्ष)
अरनव लाक्षाकार (11 वर्ष)
आरोपी पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक दीपेंद्र भदौरिया नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने से भगा दिया।

गुस्साए परिजनों ने लगाया हाईवे जाम
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: Bada Malhera,(MP): जमीनी विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत





