Morena : लापता युवती का सुराग न मिलने पर आक्रोश: परिजनों ने घेरा एसपी कार्यालय, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena शहर प्रतिनिधि: ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती के पिछले चार दिनों से लापता होने के मामले में अब परिजनों का धैर्य जवाब दे गया है। कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट परिजनों ने मंगलवार को भारी संख्या में एकत्रित होकर एसपी कार्यालय का घेराव किया और जल्द बरामदगी की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

4 दिन पहले ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी रेखा

Morena जानकारी के मुताबिक, आमपुरा निवासी प्रेमबाबू राठौर की 19 वर्षीय पुत्री (परिवर्तित नाम रेखा) 23 जनवरी को अपने छोटे भाई के साथ ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी। भाई तो घर लौट आया, लेकिन रेखा वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने जब अपने स्तर पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक संदिग्ध दृश्य सामने आया। फुटेज में बनखंडी रोड से एक युवक उसे रिक्शे में बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Morena परिजनों का दावा है कि उन्होंने आरोपी की पहचान विवेक डंडोतिया (निवासी गोपालपुरा) के रूप में कर ली है और पुलिस को नामजद जानकारी भी दी है। इसके बावजूद, कोतवाली पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी का पूरा विवरण होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

24 घंटे की समयसीमा और बड़े आंदोलन की चेतावनी

Morena मंगलवार को आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर युवती का पता नहीं लगाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read this: Indore: महालक्ष्मी नगर में सनसनी, खड़ी कार में मिला पुजारी का शव, सिर में लगी थी गोली

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर