,

Mob Lynching: दुर्ग के राजीव नगर में 20-25 लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 7 आरोपी हिरासत में

Mob Lynching

Mob Lynching: आपसी रंजिश में सब्बल, लाठी और चाकू से हमला, बीच-बचाव में दो भाई भी घायल

Mob Lynching: दुर्ग के राजीव नगर अंबेडकर चौक स्थित तालाब के पास बुधवार रात करीब 1:30 बजे 20 से 25 लोगों ने वार्ड 03 निवासी जितेश ठाकुर (20) की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक बैसाखू ठाकुर का बेटा था। आरोपी सब्बल, लाठी और चाकू लेकर आए थे। जितेश रात में घर के बाहर टहल रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया गया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Mob Lynching: बचाने आए भाई ICU में भर्ती, पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश

जितेश को बचाने आए उसके सगे बड़े भाई राहुल ठाकुर और चचेरे भाई नेहरू ठाकुर पर भी हमलावरों ने वार किया। राहुल की हालत गंभीर है और उसे मेकाहारा के ICU में भर्ती कराया गया है। नेहरू भी घायल है। घटना राम जानकी मंदिर के पास की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 से 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…