Isa Ahmad
Missing Employee Case: सक्ति जिले के थाना डभरा क्षेत्र में RKM पावर प्लांट में कार्यरत सुरेश कुमार टंडन (40 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया। सुरेश टंडन ग्राम पंचायत सारसकेला के निवासी हैं। उनके लापता होने के बाद परिवार और स्थानीय लोग चिंता में हैं।
Missing Employee : हाल ही में प्लांट के परिसर से कर्मचारी के कपड़े और बॉडी पार्ट्स के टुकड़े मिलने का वीडियो सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पहले ही सुरेश के हादसे का आशंका जताई थी।
Missing Employee Case: परिजन कर रहे हैं प्रदर्शन
परिवारजन और ग्रामीण लगातार 24 घंटे से भी अधिक समय से मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें लापता कर्मचारी सुरेश टंडन की सही जानकारी और न्याय चाहिए।
Missing Employee: स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परिजन अभी भी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
Missing Employee Case: बॉडी पार्ट्स की पहचान के लिए पहुंचे परिजन
Missing Employee : RKM पावर प्लांट के अधिकारियों ने सुरेश टंडन के परिजनों को प्लांट के अंदर बुलाया, ताकि प्लांट के परिसर में मिले बॉडी पार्ट्स की पहचान की जा सके। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सुराग जुटाए जा रहे हैं।
READ ALSO: Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान
Missing Employee Case के इस मामले ने न केवल स्थानीय लोगों को हिला दिया है, बल्कि सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।





