Mirzapur The Movie: मिर्जापुर का भौकाल अब थिएटर में – कालीन भैया की दहाड़, मुन्ना-गुड्डू की वापसी!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब छोटे पर्दे से निकलकर सीधे बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। गालियों से भरे डायलॉग, सत्ता की जंग और खून-खराबे के लिए मशहूर यह फ्रैंचाइज़ी पहली बार सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Mirzapur The Movie: कब होगी रिलीज?

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं। कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

बड़े स्केल पर दिखेगी मिर्जापुर की दुनिया
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म दर्शकों को उसी कच्ची और खतरनाक मिर्जापुर की दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सिनेमैटिक अंदाज में। बड़े पर्दे के लिए एक्शन, ड्रामा और पावर पॉलिटिक्स को और तीखा बनाया गया है।

Mirzapur The Movie

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में सीरीज के चर्चित किरदारों की वापसी हो रही है –

  • पंकज त्रिपाठी – कालीन भैया
  • अली फजल – गुड्डू पंडित
  • दिव्येंदु – मुन्ना भैया

Mirzapur The Movie: इसके अलावा ये भी फिल्म में नजर आएंगे

जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान।

Mirzapur The Movie: कहानी कैसी होगी?

कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह या तो प्रीक्वल हो सकती है या फिर उसी टाइमलाइन में घटी किसी बड़े टकराव पर आधारित होगी। माना जा रहा है कि फिल्म में सत्ता की लड़ाई और मिर्जापुर की गद्दी के लिए एक और खतरनाक खेल देखने को मिलेगा।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज